फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 46 नए मरीज मिले, 32 किए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना के 3466 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 46 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। वहीं, 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 94.41 प्रतिशत हो गया है। जिले में कोरोना का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था और अब तक 8669 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। हालांकि, इनमें से 8185 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 316 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 44 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, अब तक 168 कोरोना संक्रमितों की जान भी जा चुकी है। सोमवार को मिले 46 मरीजों में से ज्यादातर महानगर के अलग-अलग इलाकों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें