फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी और ललितपुर की रोडवेज बसों में 4480 बहनों ने की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज और सिटी बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई थी। रक्षाबंधन पर झांसी और ललितपुर में 4480 बहनों ने रोड़वेज बसों में मुफ्त यात्रा की।
रक्षाबंधन पर अधिक भीड़ होने की आशंका के मद्देनजर रोडवेज के अधिकारियों ने बस अड्डों का जायजा लेते हुए झांसी और ललितपुर के विभिन्न मार्गों के लिए 220 बसों का संचालन शुरू किया था। इसके साथ ही एक सितंबर तक रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गईं थी। बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होने के कारण बहनों ने रोडवेज बसों से ही सफर करने को प्राथमिकता दी। रोडवेज की अधिकांश बसों में सवारियों की भरमार रही, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि रक्षा बंधन पर सोमवार को झांसी और ललितपुर में 4480 बहनों ने रोडवेज बसों से यात्रा की है। मंगलवार को संख्या में इजाफा होेने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें