फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में 4200 परीक्षार्थी देंगे सीआईएससीई की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार से नहीं दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा, पुन: मूल्यांकन का मिलेगा मौका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले में काउंसिल फॉर द इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 4200 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बार से छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, पुन: मूल्यांकन कराने का अवसर विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी में सीआईएससीई के 17 स्कूल हैं। इसमें सिर्फ दो स्कूल हाईस्कूल तक की पढ़ाई कराते हैं। बाकि, 15 विद्यालयों में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होती है। सीआईएससीई के जिला समन्वयक नितिन विलियम्स ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं के करीब दो हजार और 12वीं के 2200 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 फरवरी और हाईस्कूल की 21 फरवरी से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि अब तक किसी विषय में कम नंबर आने पर छात्र-छात्राओं के पास कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका होता था। मगर इस बार से कंपार्टमेंट की परीक्षा नहीं होगी। अगर किसी विषय में विद्यार्थी को लगता है कि उसे कम नंबर दिए हैं तो वो पुन: मूल्यांकन की मांग कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें