फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओवरलोडिंग से 88 दिन में फुंके 402 ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से 88 दिन में 402 ट्रांसफाॅर्मर फुंके। देहात में 366 ट्रांसफॉर्मर फुंके, इससे बिजली विभाग की कार्यशाला अटी पड़ी है। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग से न सिर्फ तार जलकर टूटे, बल्कि उपकेंद्रों के उपकरण भी खराब हुए।
विज्ञापन

अप्रैल से बिजली की खपत बढ़ने से ओवरलोडिंग की समस्या पैदा होने लगी। इससे ट्रांसफॉर्मर फुंकने शुरू हो गए और 30 दिन के अंदर देहात में 101 और शहर में चार ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। मई की भीषण गर्मी में दनादन 180 ट्रांसफॉर्मर फुंके और एक से 27 जून तक 117 ट्रांसफॉर्मर जल गए। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि ओवरलोडिंग से उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। कहीं केबल जली तो कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। उन्होंने बताया कि जैसे ही क्षमता से ज्यादा खपत बढ़ती है, वैसे ही लाइन ट्रिप हो जाती है। ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता है या फिर लाइन जलकर टूट जाती है।
विज्ञापन

0-
वित्तीय वर्ष 2024 में फुंके ट्रांसफॉर्मर
माह शहर देहात कुल
अप्रैल 04 101 105
मई 18 162 180
27 जून तक 14 103 117



वित्तीय वर्ष 2023 में फुंके ट्रांसफॉर्मर

माह शहर देहात कुल

अप्रैल 11 105 116

मई 20 164 184

जून 22 178 200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें