फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार को चार सौ करोड़ का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन से रियल इस्टेट, क्रशर, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रानिक गुड्स, टायर, फर्नीचर, रेस्टोरेंट, होटल, रेडीमेड, इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक, सोना- चांदी जैसे सभी प्रमुख कारोबार ठप हैं। इन धंधों से जुड़े कर्मचारी व मजदूर भी परेशान हैं। चूंकि, बुंदेलखंड के सभी प्रमुख जगहों छतरपुर, महोबा, मऊरानीपुर, गरौठा, गुरसराय, मोंठ, बरुआसागर, चिरगांव आदि कस्बों के व्यापारी सीधे झांसी के थोक व्यापारियों से जुड़े हैं। प्रतिदिन करोड़ों का माल इधर- उधर होता है। माल की मांग इतनी अधिक रहती है कि बड़े कारोबारियों को कंपनी तक एडवांस पैसा जमा कर ऑडर बुक कराना पड़ता है। एकदम लॉकडाउन की खबर आने के बाद कारोबारियों का एडवांस फंस गया तो प्रतिष्ठान बंद होेने से बिक्री भी बंद हो गई। एक अनुमान के अनुसार पिछले एक हफ्ते में अभी तक चार सौ करोड़ से अधिक के कारोबार पर असर पड़ा है। सीमेंट के कारोबार में एडवांस देकर ही माल मंगाना पड़ता है। दूसरा लाखों रुपये का माल रखा है। अगर शीघ्र नहीं बेचा गया तो सीमेंट जम जाएगा। ऐसे में सभी कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान होगा। सुनील नगरिया, सीमेंट व्यापारी। जब से कोरोना वायरस का हल्ला मचना शुरू हुआ है, तब से व्यापार पर असर पड़ना शुरू हो गया था। स्टॉक में जो माल है, वह भी रखा रह गया। प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। कृष्णकांत अग्रवाल, पेंट व्यवसायी। मार्च से शादियां शुरू हो जाती हैं और यह अक्षय तृतीया तक चलती रहती हैं। इस दौरान लोग कपड़ों की खूब खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार का धंधा चौपट हो गया। अमित गोदवानी, अध्यक्ष रेडीमेड व्यापार। शादियों व नवरात्र में सोने- चांदी की खरीद ग्राहक बहुत करते हैं। मगर लॉकडाउन के चक्कर में एक ग्राम सोना भी बाजार में नहीं बिका। पूरे बाजार में नुकसान का असर है। मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष सराफा बाजार व्यापार मंडल। शहर में मिष्ठान के कार्य में सैकड़ों लोग लगे हैं। एक तो उनके पास काम नहीं रहा, दूसरा जो प्रतिष्ठानों में माल तैयार था उसको भी बेचने का मौका नहीं मिला। सतपाल शर्मा, मिष्ठान व्यापारी कोरोना वायरस का इलेक्ट्रानिक के कारोबार पर बड़ा असर पड़ रहा है। कारोबार में एक महीने में पचास प्रतिशत की कमी आई है। अभी तो फिलहाल सब ठप है। नीलेश मोदी, इलेक्ट्रानिक व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें