फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेलों ने छोड़ा साथ, 40 हजार से ज्यादा आबादी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर बड़ागांव गेट नारायण बाग तिराहा के निकट लगे ट्यूबवेलों का जलस्तर गिरने से संबंधित क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। हैंडपंप भी सूख गए हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाली 40 हजार से अधिक आबादी को दूर- दूर से पानी लाने के लिए मजदूर होना पड़ रहा है। बाहर बड़ागांव गेट स्थित गायत्री कॉलोनी, पसाइयों का बाग, बिलैया का बाग, नारायण बाग, डड़ियापुरा, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी आसपास क्षेत्रों को नारायण बाग शमशान घाट के निकट लगे दो ट्यूबवेलों की मदद से पाइप लाइन से जलापूर्ति मिलती है। मगर इन दिनों उक्त ट्यूबवेलों से बहुत कम पानी निकल रहा है। इससे कुछ लोगों को दस से पंद्रह मिनट ही धीमा पानी मिल पा रहा है। इन क्षेत्रों में लगे अधिकांश हैंडपंप जलस्तर गिरने से सूख गए हैं। दिन भर में तीन से चार टैंकर ही क्षेत्र में पहुंचते हैं, मगर उनसे एक- एक डिब्बा पानी भी मिलना मुश्किल होता है। इससे लोगोें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोटर साइकिल, ऑटो में डिब्बे रखकर दूर- दूर तक पानी भरने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें