फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी के लिए 4 परमिट मिले, जल्द दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी परिक्षेत्र से विभिन्न ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। निगम ने परमिट प्राप्त करना शुरू कर दिया है। अभी झांसी में रोडवेज बसों के लिए 5 में 4 परमिट प्राप्त हो गए हैं, शेष की प्रक्रिया जारी है। परमिट मिलते ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बसों के चलने से ग्रामीण यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी और वह सुगम सफर महसूस कर सकेंगे। मंडल के तीनों जिलों में कई ऐसे क्षेत्र थे, जहां पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता था। बीते दिनों झांसी मंडल में कुल 29 रूट तय करते हुए 18 बसों के संचालन की मंजूरी हुई। परिवहन निगम ने परमिट प्राप्त करना शुरू भी कर दिया है। पहले चरण में झांसी के 5 में 4 परमिट प्राप्त हो गए हैं। इसके अलावा, उरई के 8 परमिट को प्राप्त करने के लिए की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ललितपुर की भी यही स्थिति है। जल्द ही परमिट निगम को प्राप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें