फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो करोड़ के जेवर बरामदगी के लिए पिता-पुत्र समेत 4 को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/चिरगांव। मुंबई के सराफा कारोबारी से करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात लूटने के आरोपियों की तलाश में पहुंची मुंबई पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन उनके पास से लूट का माल बरामद नहीं हुआ। गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को पिता-पुत्र समेत चार लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ में जुटी है। अभी अन्य कई जगह भी पुलिस दबिश दे रही है। मुंबई के अग्रीपाड़ा थाने में सराफा कारोबारी भंवर लाल जैन ने करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात लूटे जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बदमाशों की लोकेशन तलाशते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस पिछले दो दिन से झांसी में डेरा डाले है। सर्विलांस टीम की मदद से चिरगांव में छापा मारकर संतोष कुमार पुत्र लालता प्रसाद एवं ललितपुर के कंधारी कला निवासी विनोद पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से लूट का माल नहीं मिला। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को खादी भंडार के पास से पिता- पुत्र समेत दो अन्य युवकों को भी उठा लिया। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इनके पास से बैग में कुछ जेवरात मिले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इनके सहारे काफी हद तक जेवरात बरामद हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें