फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साढ़े चार अरब से सुधरेगी बुंदेलखंड की बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी मंडल की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन ने 4.39 अरब रुपये की धनराशि दी है। इसमें सबसे ज्यादा लाभ ललितपुर जिले को मिला है। यहां छह नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही झांसी जिले में तीन बिजली घर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

झांसी मंडल के झांसी, जालौन (उरई) और ललितपुर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने रिवैंप योजना के तहत ललितपुर में छह और झांसी विद्युत खंड ग्रामीण क्षेत्र में तकरीबन 10 से ज्यादा बिजली घर बनाए जाने थे। जिसका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने ललितपुर के छह और झांसी के तीन नए सब स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति दे दी है।
इसके साथ ही झांसी मंडल को भेजे गए बजट में 4.39 अरब रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी है। जिसमें झांसी मंडल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। झांसी में ओवरलोड सब स्टेशनों का भार कम करना, जर्जर तारों को हटाकर नई केबल डालना, बिजली चोरी और लाइन हानियों को कम करने का कार्य नए साल से किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता पार्थिव कुमार ने बताया कि शासन ने ललितपुर में और झांसी में बनने वाले नए विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें