फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होली के पकवान में थ्रीडी आइटम मचा रहे धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
साबूदाना-चावल से बने थ्रीडी आइटम की आठ डिजाइन हैं बाजार में उपलब्ध, 200 रुपये प्रतिकिलो हैं दाम
विज्ञापन

त्योहारों पर पकवानों की तैयार सामग्री की बढ़ रही डिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। होली के त्योहार पर इस बार पकवान के थ्रीडी आइटम धूम मचा रहे हैं। साबूदाना-चावल के मिश्रण से बना यह पापड़नुमा आइटम बाजार में 200 रुपये प्रतिकिलो के भाव से उपलब्ध है। इसके साथ ही छह तरह के पापड़, तीन तरह की कचरी, मक्के और आलू के चिप्स, सिंबई की भी डिमांड है। जैसे-जैसे होली का त्योहार निकट आ रहा है, बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

त्योहारों पर अब पकवानों की तैयार सामग्री की डिमांड बढ़ने लगी है। बाजार से तैयार सामान लाकर घर में तलकर खाने का चलन बढ़ा है। लोग अब घर पर चिप्स, पापड़, कचरी कम बनाते हैं, जिसके चलते कई कंपनियों ने भी विभिन्न डिजाइनों में यह सामग्री तैयार कर बाजार में उतारी है। बाजार में पोंगा 70 रुपये प्रतिकिलो, चावल के पापड़ 100 रुपये प्रतिकिलो, उर्द के पापड़ 80 रुपये पैकेट, मूंग का पापड़ 150 रुपये पैकेट, सूजी का पापड़ 60 रुपये में 250 ग्राम का पैकेट, साबूदाना और आलू के पापड़ का पैकेट से 20 रुपये से 60 रुपये तक, आलू के चिप्स 200 रुपये प्रतिकिलो उपलब्ध हैं। इसी तरह आटा और मैदा से तैयार सिंबई 80 रुपये प्रतिकिलो के भाव से उपलब्ध है। गोल कचरी 200 रुपये प्रतिकिलो और कटिंग की कचरी 350 रुपये प्रतिकिलो है। तलैया छनियापुरा बाजार की दुकानदार मीरा साहू और पवन साहू ने बताया कि इस बार होली पर थ्रीडी आइटम की बिक्री ज्यादा है। साबूदाना और चावल से तैयार होने के कारण यह ज्यादा कुरकुरा और जल्दी घुलने वाला है। दुकानदार मालती देवी ने बताया कि लोग अब तैयार पकवान ज्यादा खरीदते हैं। इसलिए लोगों की डिमांड के अनुसार इन्हें तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें