फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड विकास निधि से होंगे 37 कार्य, 36 करोड़ बजट मंजूरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विकास निधि 2024-25 में झांसी के 37 कार्याें के लिए 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस बजट से जनपद के विभिन्न गांवाें में सामुदायिक भवन के साथ सड़क निर्माण व मिनी स्टेडियम आदि के कार्य कराए जाएंगे। शासन ने प्रथम किश्त के रूप में 17.99 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। शासन ने जनपद के 37 कार्य ऐसे चिह्नित किए, जिनमें सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम के साथ लघु सेतु का निर्माण किया जाना है। इन कार्याें के लिए कुल करीब 36 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देते हुए प्रथम किश्त के रूप में 17.99 करोड़ आवंटित भी कर दिए गए। संवादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें