फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रबी फसलों की बोआई के लिए मिला अनुदान का 3509 क्विंटल बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रबी फसलों की बोआई का सीजन शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। शासन ने किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध करा दिया है।
आंकड़ों के अनुसार 121613 हेक्टेयर में दलहनी फसलें बोई जाएंगी। अनुदान का 3288 क्विंटल बीज भंडारण केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं, 24298 हेक्टेयर में बोआई के लिए सरसों व तोरिया का 220 क्विंटल बीज उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से रबी फसलों की बोआई का सीजन शुरू हो जाता है। 351015 हेक्टेयर में रबी फसलों की बुआई की जाएगी। 198062 हेक्टेयर में गेहूं, 7040 हेक्टेयर में जौ की बुआई होगी। 79616 हेक्टेयर में मटर, 24718 में मसूर, 17279 में चना की फसल की बुआई की जाएगी। 24097 हेक्टेयर में सरसों व अन्य फसलें बोई जाएंगी।
विज्ञापन

8545 क्विंटल लक्ष्य के मुकाबले 3509 क्विंटल बीज ब्लॉक स्तरीय बीज भंडार केंद्रों पर आ गया है। 1616 क्विंटल चना का बीज आया है। 662 क्विंटल मटर, 1009 क्विंटल मसूर का बीज आ गया है। अधिकारियों का कहना है कि 2052 क्विंटल बीज 50 फीसदी अनुदान पर दिया जाएगा। 1457 क्विंटल बीज की मिनी किट किसानों को निशुल्क वितरित की जाएगी।
-
यह है बुआई का लक्ष्य
फसल - हेक्टेयर
गेहूं - 198062
जौ - 7040
मटर - 79616
मसूर - 24718
चना - 17279
सरसों - 24097
तोरिया - 201
मक्का - 02
कुल - 351015
-
अनुदान का यह बीज उपलब्ध
फसल - बीज (क्विंटल) - मिनी किट (क्विंटल)
चना - 1416.56 - 200
मटर - 462.29 - 200
मसूर - 140 - 869.44
तोरिया - 00 - 01
सरसों - 36.25 - 184
-
रबी फसलों की बुआई का लक्ष्य 251015 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने के लिए बीज व मिनी किट भी आ गई है।
- राजीव कुमार भारतीय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें