मेधावियों का हुआ सम्मान
झांसी। रानी झांसी फाउंडेशन की तरफ से श्री सिद्धेश्वर सिद्धपीठ पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी खड़गपुर से गोल्ड मेडल हासिल करने वाले अभिनव शर्मा और सीबीएसई में हाईस्कूल में 99 प्रतिशत अंक लाने वाली अनुष्का व्यास को मुख्य अतिथि जिला जन कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता महानगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक ने की। इस मौके पर अभिषेक भार्गव, अशोक बिलगैंया, एचएन शर्मा, राजीव पाठक, एड. बृजकिशोर महेश्वरी, एड. बृजेंद्र पांडेय मौजूद रहे। आभार श्याम भार्गव ने व्यक्त किया।