आज खुले रहेंगे बिजली काउंटर
झांसी। बिजली विभाग 31 मार्च रविवार को अपने सभी बिल जमा काउंटर शाम पांच बजे तक खुले रखेगा। साथ ही रविवार को एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा कराने का अंतिम मौका है। अगर, वह शेष राशि जमा नहीं करवाते हैं तो पंजीकरण के वक्त जमा तीस प्रतिशत धनराशि भी जब्त हो जाएगी।