फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ब्यूटी पार्लर संचालिका के 30 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। रविवार दोपहर मऊरानीपुर में खरीदारी करने आई महोबा की ब्यूटी पार्लर संचालिका रेखा सेन के बैग से 30 हजार रुपये चोरी हो गए। रेखा सेन इंटरसिटी ट्रेन से लहंगा खरीदने आई थीं। रेलवे स्टेशन से टैक्सी में बैठने के बाद दो अज्ञात युवतियां भी उसमें सवार हो गईं। कुछ दूर चलने के बाद वे उतर गईं। बड़ा बाजार पहुंचने पर रेखा सेन ने देखा कि उनके बैग की चेन खुली थी और 30 हजार रुपये गायब थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें