फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 3.28 अरब की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को झांसी आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम 3.28 अरब रुपये की लागत से तैयार हो चुकीं 27 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जबकि, 1.98 अरब की लागत की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे जिले के विकास को गति तो मिलेगी ही, साथ ही जन सहूलियतें भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
- बबीना में आईटीआई भवन
- पीएसी में 200 की क्षमता की बैरक
- बिजौली में राजकीय डिग्री कॉलेज
- इलेक्ट्रिक बसों का मेंटनेंस डिपो
- 97 गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
- मऊरानीपुर में अग्निशमन के आवासीय व अनावासीय भवन
- अधिवक्ता चैंबर
- बेतवा विहार में टू बीएचके के 88 फ्लैट
- बेतवा विहार में टू बीएचके के 64 फ्लैट
- राजघाट कॉलोनी के सामने से गढ़ियागांव तक सड़क
- पाली पहाड़ी तक संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
- स्मार्ट सिटी के 9 विकास कार्य
- 15 चैकडेम व तालाब
- रक्सा - अंबाबाय मार्ग
- अंबाबाय से गोबरा मार्ग
- लकारा से मथुरापुरा मार्ग
- एनएच 26 से बदनपुर मार्ग
- एनएच 76 से तिलैथा मार्ग
- गंगावली से धरमपुरा मार्ग
- ककरबई से मछलीकांच मार्ग
- बरुआपुरा-मुरारी मार्ग के मध्य पहूज नदी पर सेतु
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
....................................................
- सीपरी ओवरब्रिज व पहुंच मार्ग का निर्माण
- राजकीय पालिटेक्निक के पास शेल्टर होम
- पिछोर में शेल्टर होम
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला
- वृहद गो संरक्षण केंद्र
- अग्निशमन के आवासीय भवन
- मेडिकल कॉलेज में कौशल विकास केंद्र
- बीआईईटी में सेंट्रल लाइब्रेरी एवं प्लेसमेंट सेल
- भोजला मंडी में कार्यालय
- महिला पालीटेक्निक का हॉस्टल
- मानपुर हाईवे से मानपुर गांव तक सड़क
- तिलक नगर से बादली विद्यालय तक सड़क
- पंचवटी कॉलोनी से सहारा कॉलोनी तक सड़क
- पंचवटी कॉलोनी से सहारा कॉलोनी की ओर संपर्क मार्ग
- ग्राम ढकरवारा में सीसी संपर्क मार्ग
- जिला अस्पताल में आईसीयू के ऊपर वार्ड
- तहसील परिसर में वीवी पैट मशीनों का वेयर हाउस
- अरबन हाट
- लक्ष्मीताल प्रदूषण नियंत्रण व संरक्षण योजना का शुभारंभ
- मनरेगा से 405 तालाबों का गहरीकरण व जीर्णोद्धार
- कान्हा पशु आश्रय अधिष्ठापन
- स्मार्ट सिटी के तहत चार विकास कार्य
- 430 सामुदायिक शौचालय
- 73 पंचायत भवन
- 556 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प
- चिरगांव - भांडेर से बिठरी मार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें