फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेतवा नदी पर अवैध खनन पर 29 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। टहरौली क्षेत्र के कुकरगांव में बेतवा नदी पर चल रहे खनन पट्टा में जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने जांच की। पैमाइश के बाद पट्टा क्षेत्र के बाहर 1,995 घनमीटर अवैध खनन पाया गया। अधिकारियों की जांच आख्या के बाद पट्टा संचालक पर डीएम ने 29 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। कुकरगांव खदान में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायत थी। यह खदान दिल्ली के प्रीतमपुर की कंपनी मेसर्स जीएसए कॉन्ट्रेक्टर के नाम संचालित हो रही है। इसका कुल रकबा 9.712 हेक्टेयर है। आरोप थे कि पट्टा संचालक एनजीटी के नियमों के खिलाफ बड़ी-बड़ी मशीनों का उपयोग कर यहां खनन कर रहा है। साथ ही प्रतिबंधित मशीनों का उपयोग किया जा रहा है और नदी की जलधारा रोकी जा रही है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने खान, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में 8 मई को क्षेत्राधिकारी टहरौली अजय कुमार शुक्ल, खनिज इंस्पेक्टर अतुल दुबे व नायब तहसीलदार रहीम खान समेत पुलिसकर्मियों ने यहां पहुंचकर जांच व पैमाइश की। मौके पर खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 1,995 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। मौके पर एनजीटी के नियमों की अनदेखी भी पाई गई। नदी की जलधारा रोककर रास्ता बंद किया गया था। अधिकारियों ने मौके की जांच रिपोर्ट पिछले दिनों डीएम को सौंपी। डीएम ने पट्टाधारक पर 29 लाख रुपये जुर्माना किया। नोटिस भेजकर एक माह के अंदर जुर्माना की धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें