झांसी। जनपद में कुल 3,77,042 कार्डधारक हैं और कुल 14,76,820 राशन पाले वाले सदस्य हैं। इनमें से 11,87,452 ने ई-केवाईसी करा ली है और 289368 ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। 30 अप्रैल तक सभी कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य था। तारीख भी निकल चुकी है पर ई-केवाईसी न कराने वालों को राशन मिलेगा की नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जिलापूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि 9 से 25 मई तक प्रत्येक राशन की दुकान पर राशन बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि आदेश मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। संवाद