झांसी। 400 केवी ट्रांसफॉर्मर का तेल खत्म होने व बुशिंग में खराबी आने पर 25 हजार की आबादी ने 17 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली संकट झेला। प्रभावित इलाकों में पानी की भी किल्लत रही।
मेडिकल कॉलेज सब स्टेशन से पोषित 400 केवी के ट्रांसफॉर्मर में बृहस्पतिवार की देर रात करीब दो बजे बुशिंग में खराबी आ गई। महाराणा प्रताप नगर, गुमनावारा, कुछ एरिया वीरांगना नगर, लाल कॉलोनी, वकील कॉलोनी, गेढ़ा कॉलोनी की आपूर्ति ठप हो गई। महाराणा प्रताप नगर निवासी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि बिजली गुल होने की वजह से गर्मी में लोग जाग गए और बिजली गुल होने की शिकायत कंट्रोल रूम पर की।
कुछ देर में बिजली विभाग की टीम पहुंची तब पता चला कि ट्रांसफार्मर का तेल भी खत्म हो गया है। जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। सुबह लोगों ने बिजली नहीं होने की वजह से पेयजल संकट भी झेला। शाम करीब 5.20 बजे बिजली आई मगर करीब 25 मिनट के बाद फिर से गुल हो गई, जो रात करीब आठ बजे आई। ब्यूरो㠉