झांसी। शिवपुरी रोड स्थित श्री रॉयल सिटी में बृहस्पतिवार की शाम एक महिला 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
आवासीय कॉलोनी श्री रॉयल सिटी के आठवें माले पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी वीएन मिश्रा परिवार के साथ रहते है। बृहस्पतिवार की शाम उनकी रेलकर्मी पत्नी ऑफिस से लौटने के बाद लिफ्ट से अपने फ्लैट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आठवें माले पर पहुंचने के ठीक पहले लिफ्ट खराब हो गई। लिफ्ट में मोबाइल भी काम नहीं कर रहा था। वह धैर्य बनाकर लिफ्ट चालू होने का इंतजार कर रही थीं। जब वह काफी समय तक घर नहीं पहुंची तो वीएन मिश्रा ने कार के ड्राइवर को फोन लगाया। पता चला कि वह बहुत पहले ही उनको कॉलोनी में छोड़कर चला गया। तुरंत वे लिफ्ट पर पहुंचे तो देखा वह काम नहीं कर रही थी। उन्होंने आवाज लगाई तो पत्नी ने लिफ्ट में फंसे होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर कर्मचारियों को बुलाया। बाद में किसी तरह मेकेनिक स्टाफ ने लिफ्ट को ठीक कर उनको बाहर निकाला।
लिफ्ट में फंसे तो ध्यान रखे
- घबराए नहीं, धैर्य बनाकर किसी के आने का इंतजार करे।
- लिफ्ट में अलार्म होता है उसे बजाए।