फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दूषित खाना खाने से हॉस्टल के 25 बच्चे हुए बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के गणेश चौराहा स्थित स्किल्ड इंडिया सोसाइटी की ओर से संचालित किए जाने वाले डीडीयू-जीकेवाई सेंटर में दूषित खाना खाने से 25 विद्यार्थियों को पेट दर्द की शिकायत हुई। जिसमें से तीन विद्यार्थियों की हालत अधिक बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान विद्यार्थियों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। घटना से खफा सभी छात्राएं अपने घर चली गईं हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र योजना के तहत जिले के बच्चों को कंप्यूटर संबंधी शिक्षा प्रदान की जाती है। संस्थान में विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था है। जिसमें लगभग 70 से अधिक बच्चे सेंटर के हॉस्टल में रहते हैं। बच्चों के खाने पीने की व्यवस्था की जिम्मेदारी हॉस्टल प्रबंधन की होती है। हॉस्टल प्रंबधन की ओर से बच्चों को परोसे गए खाने से हाॅस्टल के तकरीबन 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें कविता, रूपाली और भावना की अधिक हालत खराब होने पर जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान स्थिति ठीक होने पर बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
सेंटर के प्रोजेक्ट हेड राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि हॉस्टल के कुछ बच्चों ने बाहर से खाना मंगाकर खाया था। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। बाकी बच्चों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें