फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीडा का मास्टर प्लान बनाने के लिए आगे आईं 24 कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मास्टर प्लान बनाने के लिए 24 कंपनियां आगे आई हैं। इनमें कई अंतरराष्ट्रीय कंपनी भी शामिल हैं। शुक्रवार को हुई प्री बिड (बिड से पहले) बैठक में कंपनियों ने कई सुझाव भी दिए हैं। बिड निकालने से पहले बीडा प्रशासन इन सुझावों को टेंडर शर्तों में शामिल करेगा।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में 14225 हेक्टेयर में बीडा को विकसित किया जाना है। इसके लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बीडा को अंतरराष्ट्रीय शहर की तरह विकसित करना है। ऐसे में सबसे ज्यादा फोकस इसका मास्टर प्लान तैयार करने पर है। उस कंपनी से इसे तैयार करवाया जाएगा, जिसने पहले विदेश में किसी शहर को बसाने के लिए मास्टर प्लान बनाया हो। बीडा कार्यालय में शुक्रवार को प्री बिड बैठक हुई। इसमें 24 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कंपनी प्रतिनिधियों ने बिड को लेकर अपने-अपने भी सुझाव दिए। साथ ही प्रस्तुति भी दी गई। अब इन सुझावों को शामिल करते हुए बीडा प्रशासन द्वारा बिड अपलोड करने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीडा में दो और एसडीएम की हुई तैनाती
झांसी। बीडा में दो और एसडीएम की तैनाती हो गई है। सोनभद्र से प्यारेलाल मौर्य और कौशांबी से सौम्य मिश्रा की एसडीएम पद पर तैनाती हुई है। जल्द ही दोनों एसडीएम ज्वाइन कर लेंगे।
विज्ञापन




फोटो भी लगाएं
वर्जन..
प्री बिड बैठक में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय समेत 24 कंपनियां शामिल हुई हैं। इन्होंने जो बिंदु उठाए, उसे अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा। फिर बिड अपलोड करने के लिए कंपनियों को एक महीने का समय दिया जाएगा। - अमृत त्रिपाठी, सीईओ, बीडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें