फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता संग्राम 2019- मतदाता जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई मतदाता न छूटे, रखें ये ध्यान
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने मतदाता जागरूकता के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बैनर पर लिखा ‘29 अप्रैल को करें मतदान, कोई मतदाता न छूटे, इसका रखें ध्यान’। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर अदिती राकेश, अपर आयुक्त प्रशासन त्रिभुवन विश्वकर्मा, उप आयुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव, प्रज्ञा, डा. सोनम यादव, डा. प्रीति अवस्थी, अजय पस्तोर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें