फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतकालीन शिविर में हुए विविध कार्यक्रम -City

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत कालीन शिविर में हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में वार्षिक वसंतकालीन शिविर का समापन रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रात:कालीन सत्र में डॉ. ममता नजा के साथ छात्राओं ने किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं और व्यक्तिगत स्वच्छता पर वार्ता की। सायंकालीन सत्र में शिविरार्थियों के चार समूहों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। चारों समूहों में से समूह बी की छात्रा वसुंधरा आनंदानी को सर्वश्रेष्ठ समूह नायिका के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। दूसरी ओर उनाव रोड स्थित क्रीड़ा परिसर में बाधा दौड़, घुड़सवारी, नौकायन सहित अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गीता शर्मा रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें