स्टेशनों पर चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप
- अलग- अलग ट्रेनों से अनियमित यात्रा के 709 प्रकरण पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेल मंडल के आठ स्टेशनों पर शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग ट्रेनों से अनियमित यात्रा के 709 प्रकरण पकड़े गए।
शुक्रवार को मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एमएन ओझा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार सिंह के निर्देश पर ग्वालियर, उरई, ललितपुर, बबीना, मुरैना, दतिया, बांदा और महोबा स्टेशन पर ट्रेनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान ग्वालियर में 134, उरई में 130, ललितपुर में 62, बबीना में 75, मुरैना में 73, दतिया में 41, बांदा में 44 और महोबा में 150 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से तीन लाख से अधिक जुर्माना वसूल किया गया।