- अब नहीं रहा मतदाता बनने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से नामांकन की आखिरी तारीख तक झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर मतदाताओं की संख्या में 11 हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जिसके चलते इस बार चुनाव में क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं के 21 लाख 61 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई मतदाता सूची में संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं के 21,49,755 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। हालांकि, इसके बाद भी निर्वाचन आयोग की ओर से वंचित पात्र लोगों को मतदाता बनने का मौका दिया गया था। नाम निर्देशन पत्र जमा होने की आखिरी तारीख तीन मई तक मतदाता सूची में 11,367 नए मतदाताओं ने अपने नाम दर्ज कराए। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 21,61,221 हो गई है। इनमें 11,37,527 पुरुष, 10,23,586 महिला और 108 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
00000000
अब कहां कितने मतदाता....
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर योग
बबीना 181091 161878 29 342998
झांसी नगर 234274 206786 32 441092
मऊरानीपुर 224170 198890 7 423067
ललितपुर 258800 235211 28 493039
महरौनी 239192 220821 12 460025
योग 1137527 1023586 108 2161221
000000000
मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अब जोर है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - अरुण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी