सुविधा शुल्क की मांग करता है होमगार्ड
झांसी। सीपरी बाजार थाने में तैनात एक होमगार्ड की शिकायत एसएसपी से की गई है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि अदालत के आवश्यक कागजात लाने वाला एक होमगार्ड सुविधा शुल्क की मांग करता है। न देने पर वक्त पर कागजात नहीं देता। प्रार्थना पत्र में विनाम मिश्रा, राजेश कुमार, मयंक अवस्थी, अनिल साहू, मनोज परिहार के हस्ताक्षर थे।