फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क पर दौड़ीं 200 प्राइवेट बसें, मिली राहत

Thu, 04 Jan 2024 12:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। हिट एंड रन कानून में हुए बदलाव के विरोध में चल रही ट्रक और बस चालकों की हड़ताल मंगलवार रात को समाप्त होने के बाद बुधवार को बसों का संचालन शुरू हुआ। इस दौरान 200 बसें अपने निर्धारित रूट पर चलाई गईं। इससे टीकमगढ़, छतरपुर, नौगांव, मऊरानीपुर, गुरसराय, गरौठा समेत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के राहत मिली।
विज्ञापन

दरअसल, झांसी से कम संख्या में रोडवेज बसें जिले के ग्रामीण क्षेत्र की ओर जाती हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए जिलेभर के लोगों को निजी बसों का ही सहारा लेना पड़ता है। हड़ताल के चलते दो दिन से बसों का संचालन ठप था। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को बसें चलने से यात्रियों को राहत मिली। जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप यादव ने बताया कि बस चालकों को समझाया गया है। बुधवार को लगभग 200 बसों का संचालन हुआ। जल्द ही सभी बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें