फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पकड़ा 20 किलो गांजा और 12 किलो चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आरपीएफ ने झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर 12 किलो चांदी और 20 किलो गांजा पकड़ा है। इसके अलावा एक मोबाइल चोर भी हत्थे चढ़ा।
विज्ञापन

आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्म नंबर चार /पांच पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका। उसने अपना नाम दतिया की दारूगर की पुलिया निवासी रामकिशोर सोनी बताया। उसके पास मिले दो बैगों से 8.77 लाख रुपये कीमत की साढ़े बारह किलो चांदी बरामद की गई। व्यक्ति चांदी से जुड़ा कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर उसे मय माल के आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, एक गांजा तस्कर को भी आरपीएफ ने पकड़ा। सुल्तानपुर के बेतीकला निवासी सचिन कुमार ट्रॉली बैग में दो लाख रुपये कीमत का 20 किलो गांजा लेकर जा रहा था। इसी दरम्यान आरपीएफ ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वो आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से नई दिल्ली जा रहा था। इसके अलावा ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चुराने का आरोपी सदर बाजार के ग्राम सिमरा निवासी कुलदीप उर्फ रवि अहिरवार को भी आरपीएफ ने पकड़ा। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें