फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे के नियम तोड़ते 198 पकड़े, भरना पड़ा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में मंगलवार को डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने ललितपुर स्टेशन पर अभियान चलाकर 198 यात्रियों को रेलवे के नियम तोड़ते पकड़ा है।

रेलवे को एक्स और रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि ट्रेनों में बिना टिकट यात्री जबरन सवार हो रहे हैं। इससे टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर वाणिज्य कर्मियों ने धर पकड़ अभियान चलाया। इस अभियान में ललितपुर स्टेशन से गुजरने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छतीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनों की जांच की गयी। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने व धूम्रपान कर रेलवे के नियमों को तोड़ने वाले कुल 198 यात्रियों को पकड़ा गया। इन सभी से रेलवे ने 79,475 रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी ने किया। टीम में मुख्य टिकट निरीक्षक संजय खरे, साजिद अनवर, रूपेंद्र कुमार, संजीव श्रीवास्तव, संजय सोनकर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें