फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 19 सड़कों को मिली मंजूरी, तीन जिलों के मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंडल के विभिन्न विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों को संपर्क मार्ग व नई सड़क बनाकर मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 19 संपर्क और नये मार्गों की सूची शासन को भेजी थी। इस सूची पर अब सरकार ने निर्माण की मंजूरी प्रदान कर दी है।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तहत झांसी को आठ, ललितपुर को पांच व जालौन को 6 संपर्क या नये सड़क निर्माण के लिए 25.55 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें जालौन जिले को 9.42 करोड़ रुपये की लागत से छह नई और संपर्क मार्ग सड़कें दी गई हैं। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि हमने शासन को नई और संपर्क मार्ग निर्माण के लिए प्रोजेक्ट भेजा था, जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है। निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त भी अवमुक्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

-
झांसी के इन संपर्क और नये मार्ग निर्माण को मिली है मंजूरी
मोर का खिरक मार्ग से सिकरी व्यास संपर्क मार्ग तक 1.55 किलोमीटर की नई सड़क के लिए 1.9 करोड़ रुपये, हीरापुरा-बुढ़पुरा से हरपालपुर मार्ग तक 2 किलोमीटर की नई सड़क के लिए 1.57 करोड़ रुपये, सिमथरी से मुस्तरा होते हुए मध्य प्रदेश सीमा तक 2.60 किलोमीटर की नई सड़क के लिए 1.50 करोड़ रुपये, मोंठ ब्लॉक के बरनाया से बेलमा कलां तक 1.80 किलोमीटर की नई सड़क के लिए 1.18 करोड़ रुपये, मोंठ के महेलुआ से समथर-दबोह रोड तक 1.8 किलोमीटर की नई सड़क के लिए 1.12 करोड़ रुपये, मडा से मडैडियन संपर्क मार्ग तक 2 किलोमीटर की नई सकड़ के लिए 1.36 करोड़ रुपये, मऊरानीपुर-गरौठा रोड से ग्राम पुछी तक 2.20 किलोमीटर की नई सड़क के लिए 1.48 करोड़ रुपये, मोंठ ब्लाॅक के अमगांव से समथर-दबोह मार्ग तक 1.60 किलोमीटर की नई सड़क के लिए 99.67 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


ललितपुर के इन संपर्क और नये मार्ग निर्माण को मिली है मंजूरी
बछावनी से भावनी तक 2.55 किलोमीटर के संपर्क मार्ग के लिए 1.49 करोड़ रुपये, डुलावन से पठलापुर तक 1.10 किलोमीटर के संपर्क मार्ग के लिए 69.58 लाख रुपये, निवारी से पड़वा तक 3.50 किलोमीटर की नई सड़क के लिए 2.51 करोड़ रुपये, सूरीकलां से कुआगांव तक 2 किलोमीटर के संपर्क मार्ग के लिए 1.28 करोड़ रुपये और हंसारी से सीरोन तक 1.10 किलोमीटर की नई सड़क के लिए 80.25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें