फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 कुलियों को अवैध घोषित करने पर हंगामा

विज्ञापन
रेलवे प्रशासन द्वारा 19 कुलियों को अवैध घोषित करने के विरोध में स्टेशन पर धरना देते कुली। संवाद न्
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर कुल 184 कुली कार्यरत हैं। हाल ही में रेलवे प्रशासन ने 19 कुलियों को अवैध घोषित कर दिया है। इसे लेकर पिछले महीने कुलियों के संगठन ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। मगर रेलवे प्रशासन ने कुलियों की मांग पर गौर नहीं किया। जिस पर सोमवार को कुली रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुलियों के नेता गोलू ठाकुर ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने अब 19 कुलियों को अवैध करार दिया है, तो पांच साल से कैसे कुलियों को रेलवे की सारी सुविधाएं दी जा रही थीं? उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे का एक बाबू लगातार कुलियों से तमाम निजी कार्य कराता है। कुलियों ने बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। धरने की सूचना पर आरपीएफ ने कुलियों को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ कुलियों को लेकर रेल सुरक्षा बल थाने पर ले आई। इसे लेकर कुलियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते यात्री परेशान रहे। बुंदेलखंड निर्माण क्रांति मोर्चा और व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने आरपीएफ थाना पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान तय किया गया कि दो दिन में कुलियों की समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुलियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था। उनकी मांगों को सुनकर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। उच्चाधिकारी मामले को लेकर मंथन करेंगे। जिसके बाद मांगों को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें