फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पूर्व विधायक दीपनारायण की 183 करोड़ की संपत्ति कुर्क, दो ITI समेत चार शैक्षिक संस्थानों को किया अटैच

Wed, 29 Mar 2023 09:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

चारों संस्थाओं का बाजार मूल्य करीब 183 करोड़ रुपये आंका गया है। इन शैक्षिक संस्थानों में प्रशासन के तौर पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक की तैनाती कर दी।
विज्ञापन
दीप नारायण सिंह यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके मोंठ स्थित चार शैक्षिक संस्थाओं को कुर्क कर दिया। इनमें दो आईटीआई समेत दो विद्यालय शामिल हैं हालांकि इनके परिसरों के शैक्षिक इस्तेमाल पर रोक नहीं होगी। इन संस्थाओं का बाजार मूल्य करीब 183 करोड़ रुपये आंका गया है। इन शैक्षिक संस्थानों में प्रशासन के तौर पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक की तैनाती कर दी। अब बतौर प्रशासक जिला विद्यालय निरीक्षक इन विद्यालयों के सभी कार्य संचालित करेंगे।

विज्ञापन

कुख्यात अपराधी लेखराज यादव को जेल से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में पूर्व विधायक दीप नारायण पिछले करीब सात माह से जेल में बंद हैं। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अभी तक उनकी पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर चुकी। बुधवार शाम करीब पांच बजे सीओ श्वेता कुमारी की अगुवाई में नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा पुलिस बल के साथ कुर्की की कार्रवाई करने पहुंचे। भारी पुलिस अमला के मोंठ पहुंचते ही स्थानीय लोगों में हलचल तेज हो गई। पुलिस सबसे पहले मून इंटरनेशनल स्कूल पहुंची। यहां पुलिस ने डुग्गी पीटने के बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने वीरागंना लक्ष्मीबाई आईटीआई कॉलेज, टीकाराम महाविद्यालय एवं राम मनोहर लोहिया आईटीआई कॉलेज पहुंचकर इनको भी कुर्क कर दिया। इन संपत्तियों की कुल लागत 183 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, जिलाधिकारी की ओर से डीआईओएस को इनका प्रशासक बनाया गया है। अब डीआईओएस ही इन शैक्षिक संस्थानों के सभी कार्य संचालित करेंगे। यह शैक्षिक संस्थान बंद नहीं किए जाएंगे। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार प्रभात सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, मोंठ इंस्पेक्टर संजय गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें