गोशाला का हो निर्माण
झांसी। गो सेवा मंडल के ने गोवंश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गोशाला का निर्माण कराने की मांग की। इस आशय का पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।
संघ के मंडल अध्यक्ष नितेश द्विवेदी ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि सुविधा न मिलने के कारण गोवंशों की आए दिन मौत हो रहीं हैं, जिसका मुख्य कारण पॉलिथीन है। इस पर संघ ने कड़ा कदम उठाकर भेल में उच्चाधिकारियों और स्कूली बच्चों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक व सभाएं कराकर पॉलिथीन पर अंकुश लगाने की अपील की गई तथा भेल महिला कल्याण समिति की तरफ से पेपर बैग तैयार कर उन्हें बांटा गया। इसके अलावा अन्ना पशुओं की देखरेख व खानपान की व्यवस्था करने और आश्रय स्थल तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शिवम साहू, सोनू, रोहित, मोहित, राहुल मौजूद रहे।