आंधी से एक घंटे गुल रही बिजली
झांसी। सोमवार की देर शाम आई आंधी के दौरान महानगर की एक घंटे बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान रहे। हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सोमवार की शाम सात बजे आंधी के कारण बिजली को बंद कर दिया गया। इससे सबस्टेशनों तक बिजली पहुंचना बंद हो गई। आंधी थमने के बाद रात आठ बजे बिजली को चालू किया गया। वहीं, इलाइट के नजदीक अशोक तिराहे पर लगे ट्रांसफार्मर की केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि, बिजली बंद करके आग को बुझा लिया गया। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने कमी को दूर कर बिजली को सुचारु कर दिया।