फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक कैरी बैग पर्यावरण के शत्रु

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक कैरी बैग पर्यावरण के शत्रु
विज्ञापन

झांसी। बीएचईएल की झांसी इकाई के आवासपुरी स्थित लेडीज क्लब के तत्वावधान मेें प्लास्टिक से इंकार-स्वच्छ पर्यावरण से करो करार विषय पर आधारित जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल क्लब की अध्यक्षा उमेश रानी दीक्षित ने कहा कि जीवन के लिए प्रकृति पांच तत्व जल, वायु, आकाश, अग्नि और पृथ्वी से चेतना मिलती है, लेकिन नई सभ्यता के इस दौर में चेतना के ये स्त्रोत दृषित हो रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग है। जहां कैरी बैग फेंक दिए जाते हैं, वहां वर्षों या दशकों तक गलते नहीं हैं और इस प्रकार से वे पर्यावरण के शत्रु बन जाते हैं। पतले कैरी बैगों की रिसाइकिलिंग संभव नहीं है, इसीलिए कूड़ा बीनने वाले इन्हें नहीं उठाते। प्लास्टिक अपने उत्पादन से लेकर इस्तेमाल तक सभी अवस्थाओं में पर्यावरण और समूचे परिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरनाक हैं। उपाध्यक्षा रूपाली गुप्ता ने बताया कि बीते 50 वर्षों में जितना उपयोग प्लास्टिक का बढ़ा है, किसी अन्य चीज का इतना तेजी से नहीं बढ़ा। इस मौके पर पुष्पा झा, शक्ति खरे, सचिव रजनी गोपाल, प्रियंका जैन, रितु दीक्षित, पूजा वार्ष्णेय, वर्षा, अनुराधा राव, व्रुशाली परडकर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें