क्रय केंद्र प्रभारी को पुलिस को सौंपा
झांसी। मंडी स्थित क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी अजय द्वारा पल्लेदारी के नाम पर किसानों सौ - सौ मांगने की शिकायत आई। इस पर अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा ने केंद्र प्रभारी को नवाबाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एडीएम ने बताया कि शिकायतकर्ता एफआईआर दर्ज कराने से पीछे हट गया। इस पर केंद्र प्रभारी अजय कुमार के विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।