वाल्मीकि समाज विवाह सम्मेलन कराएगा
झांसी। वाल्मीकि समाज उत्थान समिति की बैठक में वाल्मीकि समाज का 13वां विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन की जिम्मेदारी संभालने के लिए सर्वसम्मति से प्रमोद सीहौतिया को अध्यक्ष, गोविंद पथरौड़ को महामंत्री, जगदीश पथरौड़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार बग्गन ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को विवाह सम्मेलन को सफलतापूर्वक संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी। सम्मेलन तीन फरवरी को होगा। नगर निगम कैंपस स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हुई बैठक के मुख्य अतिथि अशोक चौधरी रहे। अध्यक्षता रमेश महर्षि ने की। इस अवसर पर अर्जुन गौहर, नरेंद्र माटे, रवि बट्टू, राजू खरे, अनिल खरे, किशन करौसिया आदि मौजूद रहे।