फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे को आजीवन कारावास-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हत्यारे को आजीवन कारावास
झांसी। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट नीलकंठ सहाय की अदालत ने दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोतवाली के बाहर दतिया गेट पठौरिया निवासी रवि प्रकाश कोरी ने एक जुलाई 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई हरेंद्र कुमार सुबह घर से निकला था। मुहल्ले में रहने वाला राकेश नाई उसे अपने साथ घर ले गया था। जहां छत पर ले जाकर सिर पर सरिये से प्रहार कर दिया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां उपचार दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। शनिवार को अदालत ने आजीवन कारावास व तीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वीके राजपूत ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें