प्रेमी युगल ने फांसी
लगाकर दी जान
तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसनवारा कलां में एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक उन्होंने यह आत्मघाती कदम जाति बंधन के चलते विवाह में आ रही बाधा के कारण उठाया। सोमवार की सुबह कार्तिक स्नान करने जा रही महिलाओं ने भैसनवारा कलां निवासी रवींद्र पाल पुत्र सुदामा का व गांव की किशोरी का शव पेड़ से लटका देखा। यह दोनों दो दिन पहल घर से भाग गए थे। संबंधित- 4