फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पंचकुइयां मेले से परिवार से बिछड़ी 16 बच्चियों को मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पंचकुइयां मेले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में परिवार से 16 बच्चियां बिछड़ गईं। पुलिस ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए एनाउंस करके उनको परिजनों से मिलाया। ज्वारे विसर्जन को तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं की भीड़ में रौनक पुत्री कमलेश, काव्या पुत्री राहुल, मुस्कान पुत्री राजू, रिया, लक्ष्मी, डिंपी, परी, मनु, टीना, कनक, मनु, प्रतीक्षा आदि अपने परिवार से बिछड़ गई। इनको पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाया गया। गुमशुदा बच्चियों के परिजन भी एनाउंसमेंट सुनकर कंट्रोल रूम पहुंचे। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक बच्चियों के उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मेले के आसपास की व्यवस्था दुरुस्त रखने को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाल शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें