बीएड, एमएड परीक्षाएं आठ से
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध समस्त महाविद्यालयों के बीएड, एमएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं आठ जुलाई से होंगी। कुलसचिव नारायण प्रसाद ने बताया कि जिन महाविद्यालयों द्वारा एनसीटीई के मानकानुसार उपस्थिति विश्वविद्यालय में उपलब्ध नहीं है वह 22 जून तक उपलब्ध कराएं। साथ ही बताया कि वार्षिक परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन 25 जून से दो जुलाई तक भरे जाएंगे तथा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर उपलब्ध हैं।