17 को अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों का चयन
झांसी। अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों का चयन 17 से 20 जून को लखनऊ व 21 जून को इलाहाबाद में होगा। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि खेल निदेशालय की तरफ से जारी पत्र के आधार पर एथलेटिक्स का चयन ट्रायल 17 जून, हॉकी और जिम्नास्टिक का चयन ट्रायल 18 जून को, क्रिकेट व फुटबॉल का चयल ट्रायल 19 जून को सुबह सात बजे से लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। ट्रायल के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक और स्किल टेस्ट होगा, जिसके बाद उन्हें चुना जाएगा।