हॉकी खिलाड़ी को दी साइकिल
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम एस्ट्रोटर्फ पर सुबह-शाम नई बस्ती की खिलाड़ी संजना रायकवार प्रशिक्षण लेने पहुंचती हैं। खेल के प्रति इतनी लगन है कि वह पैदल घर से स्टेडियम जाती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण खिलाड़ी के पास कोई संसाधन नहीं है। जबकि, संजना ने बीते साल देवरिया, इटावा व लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झांसी मंडल की तरफ से खेलकर जनपद का नाम रोशन किया। होनहार खिलाड़ी की हॉकी के प्रति रुचि देखकर रोटरी क्लब की पदाधिकारी उपासना बब्बर ने खिलाड़ी को साइकिल भेंट की। इस मौके पर क्लब के अन्य पदाधिकारी अतुल शर्मा, नेहा शर्मा, आरएसओ सुरेश बोनकर, संजीव मेहता, राजेश दुबे, दीपक, अनिल अरोरा, मुकेश श्रीवास्तव, रेखा रावत, धर्मेंद्र कुमार, प्रेम सिंह यादव मौजूद रहे।