चार जून से खुलेगा स्टार फोर्ट
झांसी। हर साल की भांति इस साल भी स्टार फोर्ट चार व पांच जून को खुलेगा। 1857 क्रांति का स्थान आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा। पुलिंद कला दीर्घा के अध्यक्ष मुकुंद मेहरोत्रा ने बताया कि दोपहर तीन से शाम सात बजे तक पहचान पत्र के साथ आम नागरिक प्रवेश पा सकेंगे।