लोकमाता देवी अहिल्या बाई की जयंती मनाई
झांसी। अखिल भारतीय पाल महासभा ने शुक्रवार को इंदौैर की शासक लोकमाता देवी अहिल्या बाई की जयंती मनाई। इस दौरान जीवन शाह चौराहा पर ठंडा जल वितरित किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल ने बताया कि इस मौके पर पाल समाज के लोग एकत्रित हुए। सभी को समाज में एकता और बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह पाल, राजेश पाल, राजा भैया पाल, अरविंद पाल, संतोष पाल, आकाश, दीपक, रवि, तेज सिंह, ओमप्रकाश मौजूद रहे।