परीक्षा केंद्र से कापी लेकर भागा
झांसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित मंडी परिषद की परीक्षा 18 केंद्रों पर एक ही पाली में हुई। इसमें से एक केंद्र पुरानी नझाई स्थित पंडित वासुदेव तिवारी डिग्री कॉलेज था, जिसमें परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी अविनाश शौचालय जाने के बहाने कापी लेकर भाग गया। जानकारी होने पर कॉलेज के व्यवस्थापक रघुनाथ प्रताप तिवारी ने छात्र के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया। दूसरे दिन पंजीकृत 14712 परीक्षार्थियों में से 5956 ने परीक्षा दी तथा 8756 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।