फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-झांसी के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा-झांसी के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा
झांसी। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ने शुक्रवार को बांदा-चित्रकूट के डिंगवही और बंदौसा रेलवे स्टेशन के बीच किए गए विद्युतीकरण का निरीक्षण किया।
इस रूट पर केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) द्वारा विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान समय में भीमसेन जंक्शन- बांदा एवं बांदा - झांसी के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ने बांदा-चित्रकूट के डिंगवही और बंदौसा रेलवे स्टेशन के बीच किए गए विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। अब इस रूट पर सिर्फ चित्रकूट से मानिकपुर के बीच ही विद्युतीकरण का थोड़ा बहुत कार्य रह गया है। शेष मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। कुल 391 किलोमीटर लंबे इलाहाबाद- मानिकपुर-चित्रकूट- झांसी रूट वर्तमान समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति आदि महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पूरे मार्ग का विद्युतीकरण होने के बाद संबंधित रूट पर ट्रेनों की गति में भी इजाफा होगा। साथ ही डीजल इंजन बदलने का झंझट भी नहीं होगा। इसके अलावा इलाहाबाद से कानपुर के बीच रेल विद्युतीकरण वाला एक और रूट मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें