शॉर्ट फिल्म की शुरू होगी शूटिंग
झांसी। कला और कलाकारों का मौका देने के लिए झांसी ऑकीज के बैनर तले चल रही अभिनय कार्यशाला के पांचवें दिन बॉलीवुड कलाकार विनोद जसवंत और लेखक व रंगकर्मी रतन भानु ने प्रतिभागियों को कई टिप्स दिए। इस कार्यशाला के बाद अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की दो शॉर्ट फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। वहीं, दो जून को वरिष्ठ कलाकार ऑडीशन में चयन करेंगे।