फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिषद की परीक्षा आज और कल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी परिषद की परीक्षा आज और कल
विज्ञापन

झांसी। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की संयुक्त संवर्ग की 30 व 31 मई को होने वाली परीक्षा की तैयारियों की बुधवार को जिलाधिकारी ने समीक्षा की।
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे। मोबाइल फोन समेत अन्य कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट परीक्षा कक्ष में नहीं जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला अध्यापिकाएं ही लेंगी। इसमें लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी। परीक्षा दिवस पर विद्यालय का स्टाफ मोबाइल लेकर नहीं आएगा। परीक्षा नोडल नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश ने बताया कि 30 मई को परीक्षा दो पालियों में 29 केंद्रों पर होगी। जबकि, 31 मई को 18 केंद्रों पर होगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं।
इस मौके पर डीआईओएस डा. नीरज कुमार पांडेय, पीडी आर के गौतम, एसडीएम अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें